HomeUTTAR PRADESHपति से मिलने की ख्वाहिश रह गई अधूरी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में...

पति से मिलने की ख्वाहिश रह गई अधूरी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में फरीदाबाद की खुशबू की मौत, 5 महीने पहले हुई शादी


HARYANA NEWS:अहमदाबाद में हुए गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश हादसे में फरीदाबाद में बीकानेर मिष्ठान भंडार चलाने वाले मदन सिंह की 22 साल बेटी खुशबू की भी मौत हुई है। मदन सिंह पिछले 23 साल से ज्यादा समय से यहां पर मिठाई की दुकान चला रहे हैं।


फरीदाबाद के सेक्टर 22 की संजय कालोनी में बीकानेर मिष्ठान भंडार को संभालने वाले मदन सिंह के मामा के लड़के सवाई सिंह ने बताया कि 12 जून को खुशबू के पिता मदन सिंह बेटी को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस आ गए थे। घर पहुंचने पर मदन सिंह को जानकारी मिली कि जिस प्लेन से उनकी बेटी लंदन जा रही है वह प्लेन क्रैश हो चुका है। जिसके बाद परिवार के दूसरे लोगों को जानकारी दी गई।


5 महीने पहले हुई थी शादी


सवाई सिंह ने बताया कि खुशबू की शादी 5 महीने पहले जोधपुर, राजस्थान के खाराबेरा गांव के डॉ. विपुल राजपुरोहित से हुई थी। डॉ. विपुल लंदन के एक सरकारी अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। खुशबू ने वर्ष 2023 में बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। मदन सिंह के परिवार में खुशबू सबसे बड़े बेटी थी। खुशबू के अलावा परिवार में एक छोटा बेटा और 2 छोटी बेटियां हैं।


23 साल से फरीदाबाद में कारोबार


सवाई सिंह ने बताया कि वह पिछले 23 साल से फरीदाबाद के सेक्टर 22 में बीकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान चला रहे हैं। मदन सिंह अक्सर अपने गांव मेहसाणा, बाडमेर (राजस्थान) चले जाते थे। इसी तरह से वो फरीदाबाद में काम को संभाल रहे थे। जब मदन सिंह यहां पर नहीं रहते तो सवाई सिंह काम को संभालते हैं।


2 दिन पहले बना था पासपोर्ट


उन्होंने बताया कि इस हादसे से 2 दिन पहले ही खुशबू का पासपोर्ट बनकर आया था। पासपोर्ट बनने के बाद वह पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थी। शादी के बाद उनकी ये पहली लंबी मुलाकात होने वाली थी। लेकिन उनकी मुलाकात से पहले से इस हादसे ने खुशबू को सबसे छीन लिया।


पिता ने दिया डीएनए सैंपल


सवाई सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद खुशबू के पिता अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। जहां पहुंचकर अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल में उनका डीएनए सैंपल लिया गया है। डीएनए सैंपल के मिलान के बाद मदन सिंह को उनकी बेटी का शव मिल पाएगा। जिसके बाद खुशबू का अंतिम संस्कार हो पाएगा।


पिता ने गोइंग टू लंदन का लगाया था स्टेटस


खुशबू के पिता ने एयरपोर्ट पर बेटी को विदा करते हुए एक फोटो खिंचवाया था। उस फोटो को वॉट्सऐप पर स्टेटस के तौर पर लगाया और उस पर लिखा आशीर्वाद खुशबू बेटा, गोइंग टू लंदन। सवाई सिंह खुशबू के बारे में बात करके हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि खुशबू के चले जाने से हमारे परिवार की खुशी छीन चुकी है। खुशबू के परिवार में दुख का माहौल व्याप्त है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read