HomeUTTAR PRADESHसोशल मीडिया स्टार की क्रूर हत्या, बठिंडा में कार से इन्फ्लुएंसर कमल...

सोशल मीडिया स्टार की क्रूर हत्या, बठिंडा में कार से इन्फ्लुएंसर कमल कौर का शव बरामद


Social Media Indluencer Kamal Kaur: पंजाब के बठिंडा में 11जून की देर रात चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार में एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, ये शव मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का है। बता दें, 4लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली कमल कौर अपनी रील्स और कंटेंट के लिए जानी जाती थीं।


क्या है पूरा मामला?


बुधवार 11जून की रात को चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित 11जून की रात को आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास भूचो कलां में पार्किंग में खड़ी एक संदिग्ध कार ने हलचल मचा दी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने कार की जांच की, जिसमें लुधियाना के लक्ष्मण नगर की रहने वाली कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का शव मिला। जांच के दौरान पता चला कि कमल कौर एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या का संदेह है, क्योंकि शव की स्थिति सामान्य नहीं थीं।


अस मामले में बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कोंडल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। लेकिन उनके अनुसार, यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद से घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read