spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअमित शाह का मिशन दक्षिण! तमिलनाडु के मदुरै में DMK सरकार को...

अमित शाह का मिशन दक्षिण! तमिलनाडु के मदुरै में DMK सरकार को दी चुनौती

fok-media-samman-samaroh


Amit Shah In TamilNadu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। जिसमें तमिलनाडु भर से सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में तमिलनाडु BJP के राज्य, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। शाह का यह दौरा 2026में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूत करने और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और भी ज्यादा सशक्त बनाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।


मीनाक्षी मंदिर में दर्शन के साथ शुरू हुआ दौरा


अमित शाह शनिवार देर रात मदुरै पहुंचे, जहां उनका स्वागत तमिलनाडु BJP की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदरराजन सहित अन्य नेताओं ने किया। रविवार सुबह उन्होंने मीनाक्षी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर दर्शन के बाद शाह ने दिन की शुरुआत तमिलनाडु BJP की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता के साथ की।


DMK सरकार पर साधा निशाना


कोर कमेटी की बैठक में शाह ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु की जनता DMK सरकार के व्यापक भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। BJP के कार्यकर्ता हर गली, मोहल्ले और घर तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA के समृद्ध और विकसित तमिलनाडु के विजन को जन-जन तक ले जाएंगे।” शाह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर DMK के खिलाफ मजबूत अभियान चलाने का आह्वान किया।


2026 चुनाव के लिए रणनीति पर जोर


शाह ने बैठक में 2026 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ-स्तरीय संगठन को मजबूत करने, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने और NDA गठबंधन को और व्यापक बनाने पर जोर दिया। BJP ने हाल ही में AIADMK के साथ गठबंधन को पुनर्जनन किया है, जिसे 11 अप्रैल 2025 को चेन्नई में शाह ने औपचारिक रूप से घोषित किया था। इस गठबंधन को तमिलनाडु में DMK के खिलाफ एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular