spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआज से शुरू हुआ तीन दिवसीय राम मंदिर का दूसरा प्राण प्रतिष्ठा...

आज से शुरू हुआ तीन दिवसीय राम मंदिर का दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, अयोध्या में दिखा भक्तों में उत्साह

fok-media-samman-samaroh


Ram Mandir Pran Pratishtha: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगी हुई है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 3 जून से दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो रहा है। जिसका समापन 5 जून को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर होगा। इस पावन अवसर पर राम दरबार और मंदिर परिसर में निर्मित 14 अन्य मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बता दें, मंदिर को सोने की परत से सजाया गया है। साथ ही, अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ के लिए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था की गई है।


राम मंदिर का दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह


मालूम हो कि पिछले साल 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित हुआ था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया था। इस बार राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही, मंदिर परिसर में 14 अन्य मंदिरों में भगवान शिव, सूर्य, गणपति, हनुमान, भगवती माता और अन्नपूर्णा माता सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।


तीन दिवसीय समारोह का शेड्यूल


प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 जून से शुरू होकर 5 जून 2025 तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न वैदिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ होंगे।


3 जून: समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के मंत्रों के साथ अग्निहोत्र अनुष्ठान से होगी। 101 पुजारी 1975 वैदिक मंत्रों का पाठ करेंगे। इसके बाद राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ होगा।


4 जून: रामचरितमानस की संगीतमय प्रस्तुति और राम कथा का आयोजन होगा। इसके साथ ही राग सेवा और बधाई गान जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


5 जून: गंगा दशहरा के दिन मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। अभिजीत मुहूर्त में मूर्तियों को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा और भव्य आरती के साथ समारोह सम्पन्न होगा


अयोध्या की भव्य सजावट


बता दें, राम मंदिर के शिखर पर सोने की परत चढ़ाई गई है। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। जिससे अयोध्या का आध्यात्मिक माहौल और भी अच्छा हो गया है। मंदिर के चारों ओर बने छोटे-छोटे मंडप और मूर्तियां इसे और भव्य बनाती हैं। मंदिर की संरचना पारंपरिक नागर शैली में है, जिसमें 392 खंभे और 44 द्वार हैं।


सुरक्षा और भक्तों की व्यवस्था


राम मंदिर के दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। दर्शन के लिए सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आरती पास के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular