HomeUTTAR PRADESHजानें कब देगा दिल्ली में मानसून दस्तक? IMD का ताजा अपडेट, झमाझम...

जानें कब देगा दिल्ली में मानसून दस्तक? IMD का ताजा अपडेट, झमाझम बारिश का इंतजार!


Delhi Mansoon 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में चिलचिलाती गर्मी और उमस से परेशान लोग मॉनसून की बौछारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में 24 मई को ही दस्तक दे दी थी। जो सामान्य तारीख 1 जून से आठ दिन पहले है। यह इस साल मॉनसून की शुरुआत 2009 के बाद सबसे जल्दी है। लेकिन दिल्लीवासियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


 


मॉनसून का दिल्ली में आगमन


IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है और 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। दिल्ली में मॉनसून के आगमन की सामान्य तारीख 29 जून है, लेकिन इस साल अनुकूल परिस्थितियों के कारण मॉनसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मॉनसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है। तो कुछ जानकारों का कहना है कि अगर मॉनसून की गति बरकरार रही तो यह 25 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। 


 


उत्तर भारत में बारिश की संभावना


उत्तर-पश्चिम भारत जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश शामिल हैं, में अगले 3-4 दिनों तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। 2 और 3 जून को मौसमी गतिविधियों का पीक देखने को मिल सकता है। यह प्री-मॉनसून बारिश दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत दे सकती है। हाल ही में, 31 मई को दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाओं (40-70 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक दर्ज हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट देखा गया था।


 


IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अनुकूल परिस्थितियों, जैसे मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (MJO) और सोमाली जेट की मजबूती, ने मॉनसून को जल्दी सक्रिय किया है। दिल्ली में जून के अंत तक मॉनसून की झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जो किसानों और आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। 


 


तैयारी और सावधानियां


मॉनसून के आगमन से पहले दिल्ली प्रशासन को बाढ़ प्रबंधन और जल निकासी की व्यवस्था को मजबूत करने की सलाह दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी IMD और केंद्रीय जल आयोग के साथ मिलकर सात दिन के मौसम पूर्वानुमान की योजना बनाई है ताकि बाढ़ से निपटने में सुधार हो। दिल्लीवासियों के लिए मॉनसून का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। IMD के अपडेट के मुताबिक, जून के अंत तक झमाझम बारिश दिल्ली को गर्मी से निजात दिलाएगी। तब तक, लोगों को प्री-मॉनसून बारिश की छोटी-मोटी राहत का आनंद लेते रहें।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read