spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHइलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CJI गवई ने की CM योगी की...

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CJI गवई ने की CM योगी की जमकर तारीफ, बोलें- ‘ वो तो पावरफुल हैं ही…’

fok-media-samman-samaroh


CJI Gavai Praise Yogi:भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि “भारत का संविधान एक ऐसा दस्तावेज़ है, जिसने देश को हर मुश्किल वक्त में एकजुट और मज़बूत बनाए रखा है।”इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री न आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि “प्रयागराज की धरती शक्तिशाली लोगों की भूमि है और योगी जी इसकी मिसाल हैं।”


संविधान की ताकत पर CJIका बयान


CJI गवई ने संविधान की 75 साल की यात्रा का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब इसे बनाया गया, तब कुछ लोग इसे बहुत संयुक्त और कुछ इसे बहुत एकात्मक मानते थे। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने तब कहा था कि यह संविधान न पूरी तरह संघात्मक है और न ही पूरी तरह एकात्मक। अंबेडकर ने कहा था कि यह भारत को शांति और युद्ध दोनों समय में एकजुट और मज़बूत रखेगा। CJI ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने संविधान के मार्गदर्शन में तरक्की की, जबकि कई पड़ोसी देश संघर्षों में उलझे रहे।


न्याय पहुंचाने की सामूहिक ज़िम्मेदारी


मुख्य न्यायाधीश ने जोर देकर कहा कि देश के हर नागरिक तक न्याय पहुंचाना हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। इसके लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इन तीनों ने सामाजिक और आर्थिक समानता लाने में अहम भूमिका निभाई है। CJI ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि संविधान ने भारत को एक मज़बूत ढांचा दिया, जिसके कारण देश ने कई चुनौतियों का सामना किया और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा।


प्रयागराज की धरती और योगी की तारीफ


कार्यक्रम में CJI ने कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बयान का ज़िक्र करते हुए कहा कि मेघवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री बताया। CJI ने सहमति जताते हुए कहा, “प्रयागराज की भूमि पावरफुल लोगों की है, और योगी जी तो पावरफुल हैं ही।” इस बयान ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।


संविधान के प्रति सम्मान


CJI गवई ने अपने संबोधन में संविधान के प्रति सम्मान जताया और कहा कि यह देश की एकता और अखंडता का आधार है। उन्होंने सभी से संविधान के मूल्यों को बनाए रखने और इसे और मज़बूत करने का आह्वान किया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular