spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनाइजीरिया में बाढ़ का कहर, अब तक 88 लोगों की मौत, घरों...

नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, अब तक 88 लोगों की मौत, घरों में घुसा पानी

fok-media-samman-samaroh


Nigeria Flood: नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, अब तक 88लोगों की मौत, घरों में घुसा पानी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, मार्केट टाउन पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जहां बाजार, घर और संपत्तियां पानी में डूब गई हैं। इस आपदा में अब तक 88लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं।


स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश और जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में लोग अपने घरों और आजीविका को खोने के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नाइजीरिया में हो रही लगातार बारिश ने मोक्वा पूरी तरह से डूब गया है। इसके साथ ही वहां बांध टूटने से स्थिति काफी गंभीर हो गई। यह कस्बा दक्षिण और उत्तर नाइजीरिया के व्यापारियों और किसानों के लिए प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है।


पिछले साल भी आई थी बाढ़


आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी बाध टूटने से 30 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही लाखों लोग घर से बेघर हो गए थे। एक बांध टूटने से 30 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग घर बेघर हो गए थे। उस घटना ने पहले से चल रहे ‘Boko Haram’ संकट को और भी बढ़ा दिया था।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular