spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“31 मार्च 2026 तक इस देश से नक्सलवाद होगा खत्म”, अमित शाह...

“31 मार्च 2026 तक इस देश से नक्सलवाद होगा खत्म”, अमित शाह ने नक्सलियों के अंत की बात दोहराई

fok-media-samman-samaroh


Amit Shah On operation black forest: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करके भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की जमकर सराहना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ उन्होंने (पाकिस्तान) उरी पर हमला किया, हमने सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब दिया। उन्होंने पुलवामा पर हमला किया, हमने हवाई हमले से जवाब दिया। फिर उन्होंने पहलगाम में हमला किया, हमने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया और उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।’


भुगतने होंगे गंभीर परिणाम


जनसभा में बोलते हुए अमित शाह ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि किसी को भी भारतीय सेना, उसके लोगों और उसकी सीमा को परेशान नहीं करना चाहिए। अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई हम पर हमला करता है, तो ‘गोली’ का जवाब ‘गोला’ से दिया जाएगा।’


शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट का किया जिक्र


अमित शाह ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के साथ-साथ एक और ऑपरेशन चल रहा था। इसका नाम ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट है। छत्तीसगढ़ में इस ऑपरेशन के तहत हमारे सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस और बीएसएफ ने 5000 फीट की ऊंचाई पर नक्सलियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया और 31 नक्सलियों को मार गिराया। अब तक 36 और नक्सली मारे जा चुके हैं। कई ने आत्मसमर्पण किया और गिरफ्तार किए गए। हम 31 मार्च, 2026 तक इस देश से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular