Tuesday, May 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDसुक्की टॉप हादसे में उत्तरकाशी पुलिस बनी देवदूत, सभी श्रद्धालुओं की बचाई...

सुक्की टॉप हादसे में उत्तरकाशी पुलिस बनी देवदूत, सभी श्रद्धालुओं की बचाई जान

fok-media-samman-samaroh

उत्तरकाशी।
चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए सहारा बनकर सामने आई। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के संकल्प के साथ तैनात पुलिस जवानों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप आईटीबीपी कैंप के समीप गुरुवार 14 मई को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर झुक गया और उसका एक टायर सड़क से नीचे उतर गया। वाहन में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस में तैनात अ0उ0नि0 लक्ष्मण सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पहाड़ी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बीच पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सबसे पहले वाहन में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे से डरे सहमे यात्रियों को पुलिस कर्मियों ने हिम्मत बंधाई और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने यात्रियों के लिए निजी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सकुशल उत्तरकाशी रवाना किया।

घटना के दौरान पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि चारधाम यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था केवल औपचारिकता नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के जीवन की रक्षा का संकल्प है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने उत्तरकाशी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बाद में सेना के ट्रक की सहायता से टेंपो ट्रैवलर वाहन को भी सुरक्षित सड़क पर निकाल लिया गया और उसे उत्तरकाशी भेजा गया। पहाड़ी मार्गों पर लगातार बढ़ते दबाव और जोखिमों के बीच उत्तरकाशी पुलिस की मुस्तैदी यात्रियों के लिए भरोसे का बड़ा आधार बनती जा रही है। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस जवान केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर संकट की घड़ी में यात्रियों के रक्षक बनकर कार्य कर रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular