spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDऊखीमठ विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 262 को मिला लाभ

ऊखीमठ विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 262 को मिला लाभ

fok-media-samman-samaroh

सेवा सुशासन समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर में 262 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 27 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि के विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनिशियनों की टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. हेमा असवाल ने 28, नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. धनेश्वरी ने 52, फिजीशियन डाॅ. महेश जोशी ने 138, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. संजीव कटारा ने 44 मरीजों की जांच की। इस आवसर पर 111 के एक्सरे व खून की विभिन्न 215 जांचें हुई। साथ ही 75 ग्रामीणों के आभा कार्ड व 27 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गोपाल सजवाण, डाॅ. मोनिका सजवाण, डाॅ. मोहित सिंहमार, दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अमित मैठाणी, लेखाकार अमित नौडियाल आदि मौजूद रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular