HomeUTTARAKHANDजनमानस को निर्भीक मताधिकार का प्रयोग करने को वॉकथॉन ‘रन फॉर वोट’...

जनमानस को निर्भीक मताधिकार का प्रयोग करने को वॉकथॉन ‘रन फॉर वोट’ का हुआ आयोजन

देहरादून: आम जनमानस को निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पुलिस ने वॉकथॉन ‘रन फॉर वोट’ का आयोजन किया। आज यहां आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आम जन को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से को पुलिस लाइन देहरादून से वॉकथॉन ट्टरन फॉर वोट’ का आयोजन किया गया। मुख्य चुनाव आयुत्त उत्तराखंड वीआर पुरुषोत्तम द्वारा हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया गया। आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई वॉकथॉन ‘रन फॉर वोट’ प्रतियोगिता में समाज के हर वर्ग तथा आयु के लोगों द्वारा बढ़कृ चढ़कर प्रतिभाग किया गया, साथ ही वॉकथॉन के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करते हुए एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का स्वस्थ संदेश लोगो के मध्य प्रसारित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे लोगों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। वॉकथॉन ट्टरन फॉर वोट’ प्रतियोगिता के अन्तर्गत दौड़ का आयोजन किया गया, जो पुलिस लाईन देहरादून से प्रारंभ होकर नेगी तिराहा, दामिनी चैक, आराघर टी जंक्शन, आराघर, द्वारिका स्टोर, श्री निवास वेडिंग प्वाईंट, सिटी हार्ट हॉस्पिटल, मनोज क्लिनिककृएमकेपी चैक, ज्ञानन्दा स्कूल, रेस कोर्स चैक, पीएनबी बैंक, बन्नू स्कूल चैक होते हुए वापस पुलिस लाइन देहरादून में समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान अमित सिन्हा, (अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन), करण सिंह नगन्याल, (पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र), अजय सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून) सहित पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read