HomeUTTARAKHANDलोकसभा चुनाव में पहले इस दिन होगी उत्तराखंड में वोटिंग, जानिए क्या...

लोकसभा चुनाव में पहले इस दिन होगी उत्तराखंड में वोटिंग, जानिए क्या वजह

देहरादून: सीनियर सिटिजन श्रेणी में 65177 मतदाताओं में से 10390 और दिव्यांग श्रेणी के 30170 मतदाताओं में से 5576 ने घर पर मतदान के लिए आवेदन किया है। इसके लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा 25 मार्च को समाप्त हुई

उत्तराखंड में यूं तो मतदान 19 अप्रैल को सम्पन्न होना है, लेकिन घर पर वोट के जरिए मतदान आठ अप्रैल से ही प्रारंभ हो जाएगा। इस बार कुल 15690 मतदाताओं ने घर पर वोट देने के लिए आवेदन किया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 साल से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं को घर पर मतदान का मौका दिया है।

इसी क्रम में सीनियर सिटिजन श्रेणी में 65177 मतदाताओं में से 10390 और दिव्यांग श्रेणी के 30170 मतदाताओं में से 5576 ने घर पर मतदान के लिए आवेदन किया है। इसके लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा 25 मार्च को समाप्त हो चुकी है।उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के मतदाताओं से दो चरणों में घर पर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। पहला चरण आठ से 10 अप्रैल और दूसरा चरण 10 से 12 अप्रैल के बीच होगा। यदि कोई मतदाता इस दौरान घर पर उपलब्ध नहीं हुआ तो फिर उन्हें तीसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग ने इस श्रेणी के वोटर के लिए सक्षम एप भी जारी किया है, जिसमें मतदाता अपने बूथ पर मतदान के लिए डोली, व्हील चेयर, सहायक की मदद मांग सकते हैं। इसी क्रम में अब तक 1524 ने व्हील चेयर, 994 ने डोली और 5910 ने सहायक के लिए आवेदन किया है। साथ ही नेत्रहीन श्रेणी के मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में भी बैलेट पेपर प्रकाशित किए जा रहे हैं। जोगदंडे ने बताया कि इस बार सरकार ने मतदान ड्यूटी के लिए उत्तराखंड आने वाले अन्य राज्यों के कार्मिकों को भी आयुष्कान के तहत कैशलेस इलाज देने की घोषणा की है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read