spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDभारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को दें वोट: मुख्यमंत्री धामी

भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को दें वोट: मुख्यमंत्री धामी

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पहाड़गंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के समर्थन में एकत्र हुए हैं, इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है निश्चित ही आपके आशीर्वाद से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है। उन्होंने कहा 25 मई के लिए संकल्प लें की हम खुद भी मतदान करें, औरों से भी करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज एवं भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular