HomeUTTARAKHANDउत्तरकाशी- गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खोले गए

उत्तरकाशी- गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खोले गए

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट सोमवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। पार्क प्रशासन के अधिकारियों ने कनखू बैरियर पर पहुँच कर गेट खोले। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं।

हालांकि गौमुख ट्रैक का रास्ता अभी ठीक नही है जिसके लिए पर्यटकों लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन नेलांग वैली, गरतांगली का दीदार पर्यटक कर संकेंगे। गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read