HomeUTTARAKHANDउत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दून अस्पताल पहुंचकर...

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पुरोला रेप पीड़ित छात्रा से की मुलाकात

देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पुरोला रेप पीड़िता छात्रा से मिलकर उसका हाल जाना साथ ही पीड़िता की दादी से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की दादी ने बताया की छात्रा होनहार है और बड़ी होकर डांसर बनना चाहती है। जिसपर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सरकार व आयोग आपके साथ पूरी तरह से खड़ा है।

आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पीड़िता का उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम से मिलकर उसके स्वास्थ्य की स्तिथि जानी एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर आशुतोष सयाना को पीड़ित छात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए उत्तम से उत्तम उपचार देने के लिए निर्देशित किया।

गढ़वाल मंडल के पुरोला में गत 13 मई की देर शाम घटित हुई इस वारदात में निजी ‌स्कूल के शिक्षक ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उसे के साथ दुष्कर्म किया गया था। जिस घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पुलिस डीआईजी पी रेणुका से फोन पर वार्ता करते हुए कड़ाई से कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसमें पी रेणुका ने बताया था कि पीड़ित छात्रा की हालत बिगड़ने पर छात्रा को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां से उसे दून रैफर किया गया था पीड़िता अभी दून मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है तथा और मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है।

छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी निजी स्कूल के हैवान शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read