HomeUTTARAKHANDजब तक खुदी सड़के दुरूस्त नहीं करते, तब-तक किसी कार्यदायी संस्था को...

जब तक खुदी सड़के दुरूस्त नहीं करते, तब-तक किसी कार्यदायी संस्था को नए खुदान की अनुमति नहीः DM

  • विभागो एक टूक, जनमानस के परामर्श के बगैर नही दूंगा अनुमतिः डीएम।
    कार्यदायी संस्थाओं की दलीलों से नही माने डीएम।
  • कार्यदायी संस्थाओं की दलीलों से नही माने डीएम,कहा पहले संचालित कार्य पूर्ण कर सड़क ठीक करें कार्यदायी संस्थाए, तभी दी जाएगी नवीन कार्यों की अनुमति।
  • अधूरे निर्माण एवं सड़क पर गड्डो से जनमानस को हो, रही समस्या पर जिलाधिकारी गम्भीर,
  • युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित  
  • सभी निर्माण कार्यों की अनुमति प्रक्रिया को प्रथमबार, जिलाधिकारी ने किया क्लब, एक टेबल पर बैठेंगे सभी विभागों के अधिकारी मौके पर ही मिलेगी अनुमति।
  • जनमानस को मिलेगी, उनके क्षेत्र कार्य कर रही कार्यदायी संस्था एवं कार्यों की समय सीमा की जानकारी
  • सशर्त दी जाएगी निर्माण की अनुमति समयबद्ध पूर्ण करना होगा कार्यः डीएम
  • पाईपलाइन लीकेज, मरम्मत हेतु तय की जवाबदेही, जलसंस्थान करेगा यह कार्य।
  •  प्रदेश में नई पहल की शुरू, लीकेज, मरम्मत कार्यों के लिए बनाया नया मद।

देहराूदन: ‘‘निर्माण कार्यों के उपरान्त तत्काल सड़क सुधार करें, तभी दी जाएगी नवीन कार्यों की अनुमति‘‘ यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ आयोजित बैठक में कही। अधूरे निर्माण एवं सड़क के गड्डो, पानी लीकेज की शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक बुलाई। बिना अनुमति के सड़क की खुदाई पर होगी कार्यवाही। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों की अनुमति प्रक्रिया को क्लब किया। जनमानस को मिलेगी, उनके क्षेत्र कार्य कर रही कार्यदायी संस्थान नाम एवं कार्यों की समय सीमा जिलाधिकारी ने जनपद में पाईपलाइन लीकेज, मरम्मत, हेतु जलसंस्थान की तय की जवाबदेही। वही इस कार्य के लिए जिलाधिकारी ने नई पहल करते हुए अलग मद बना दिया है, जिससे विभाग बजट की कमी आड़े आने की शिकायत नही कर पाएंगे। निर्माण कार्यों की अनुमति को जिलाधिकारी ने सरल कर दिया है, अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस, यातायात पुलिस, लोनिवि,आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एक ही टेबल पर होगा निर्णय।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यो को पूर्ण करने उपरान्त ही नये कार्यों के लिए समयबद्ध पूर्ण करने की शर्त के साथ अनुमति प्रदान की जाएगी।बैठक में सड़क सुधारीकरण में विलम्ब का कारण एक दूसरे पर टाले जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अगली बैठक में पूर्ण विवरण एवं कार्य योजना के साथ प्रतिभाग करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए निर्माण कार्यों की अनुमति के लिए क्षेत्रवार विवरण प्रस्तुत करेंगेे। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्यों की अनुमति के लिए लोनिवि को कार्य विवरण प्रस्तुत करेंगे, जिन पर सड़क खुदाई की अनुमति लेनी है। उन्होंने जलसंस्थान एवं पेयजल निगम को जेजेएम के कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रायपुर रोड सीवर लाईन के अवशेष 150 मीटर के कार्यों की दी अनुमति समयबद्ध कार्य पूर्ण कर रोड सुधारीकरण के दिए निर्देश। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि, अधि.अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि.अभि विद्युत, यूयूएसडीए के अधिकारी, बीएसएनएल, स्मार्ट सिटी एवं अन्य सम्बन्धित समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read