Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDकल प्रियंका गांधी रामनगर एवं रूडकी में करेंगी जनसभा

कल प्रियंका गांधी रामनगर एवं रूडकी में करेंगी जनसभा

fok-media-samman-samaroh

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को रामनगर एवं रूडकी में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी कल दिनांक 13 अप्रैल 2024 को पीरूमदारा रामनगर एवं डीएवी कॉलेज रूड़की में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी की जनसभाओं में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता प्रतिभाग करेगी।
मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी नई दिल्ली से चलकर प्रातः 11ः50 बजे पीरूमदारा रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी जहां पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी तथा अपरान्ह 15ः00 बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज रुड़की पहुंचकर जनसभा स्थल का दौरा कर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी की चुनावी जनसभाओं में प्रदेशभर के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी जी की चुनावी जनसभाओं में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय पच्चीस गारंटियों का संदेश घर-घर पहुंच सकें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular