Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDचारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार,केदारनाथ धाम...

चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार,केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

fok-media-samman-samaroh

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। सबसे ज्यादा दर्शन केदारनाथ धाम में किए हैं। केवल 15 दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया है।

चारधाम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा को शुरू हुए अभी दो हफ्ते ही बीते हैं। इतने कम समय में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं। अब तक गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में 10.30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 4.47 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

बिना पंजीकरण के नहीं करने दी जाएगी यात्रा

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि यात्रा के शुरूआत के दिनों में काफी भीड़ हुई लेकिन अब स्थिति व्यवस्थित हो गई है। कुछ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन बाद में किए गए थे लेकिन उन्होंने यात्रा पहले शुरू करने दी गई है। कुछ के फर्जी रजिस्ट्रेशन भी चेकिंग में पाए गए हैं। फर्जी रजिस्ट्रेशन के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बंद हैं।

सुचार रूप से चल रही है चारों धामों में यात्रा

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप को लेकर फेक न्यूज़ चलाई गई कि यात्रियों को दिक्कत हो रही है। लेकिन यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। चारों धामों में यात्रा सुचार रूप से चल रही है। केदारनाथ धाम में कल की तुलना में आज यात्रियों की संख्या कम है। अब तक यात्रा के दौरान 52 लोगों की मौत हुई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular