HomeUTTARAKHANDमुख्य सचिव की अध्यक्षता में विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त उत्तराखण्ड डिजास्टर...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त उत्तराखण्ड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट अतिरिक्त वित्तपोषण एचपीसी की बैठक सम्पन्न हुई

देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त उत्तराखण्ड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट अतिरिक्त वित्तपोषण (यूडीआरएफ एफ) तथा Uttarakhand Disaster Preparedness & Resilience Project की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त उत्तराखण्ड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट अतिरिक्त वित्तपोषण (यूडीआरएफ एफ) का उद्देश्य उत्तराखण्ड में आवास, ग्रामीण सम्पर्क बहाल करना तथा सामुदायिक क्षमता निर्माण करने के साथ किसी भी आपदा या आपातकाल की स्थिति में राज्य की संस्थाओं की त्वरित प्रतिक्रिया हेतु तकनीकी क्षमता बढ़ाना है। बैठक में उक्त प्रोजेक्ट के तहत किये गये सभी कार्यों, ऋण अदायगी तथा प्रगति रिर्पोट आदि सभी एजेन्डा बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सचिव शैलेश बगौली,  दिलीप जावलकर, डा0 रंजीत कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read