HomeUTTARAKHANDएसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

एसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

  • भमिका पाल ने प्रथम, अनुष्का सैमुअल ने दूसरा और अनुष्का ने तीसरा स्थान किया हासिल
  • कला एवं शिल्प क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने की बढ़चढ़कर भागीदारी
देहरादून:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के कला एवं शिल्प क्लब द्वारा  मंगलवार को इंटर स्कूल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के  समस्त 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा और इस महत्वपूर्ण विषय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की भूमिका पाल प्रथम रही,ं बीएससी आईटी की अनुष्का सैमुअल दूसरे और बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. यशबीर दीवान ने अपने संदेश मे सभी  छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक, डॉ. आर.पी. सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डाॅ. कंचन जोशी, नोडल अधिकारी, डाॅ. मालविका सती कंडपाल की उपस्थिति में हुआ।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प क्लब द्वारा महिला समानता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य लिंग समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्र-छात्राओं में सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय एम्ब्रेस इक्विटी था, जो समावेशिता और समानता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ. कुमुद सकलानी, डीन एकेडमिक्स और डाॅ. सुमन विज, आईक्यूएसी निदेशक शामिल थीं। कार्यक्रम की समन्वयक, कला एवं शिल्प क्लब की प्रमुख, प्रो. बलबीर कौर थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Source Link: एसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read