HomeUTTARAKHANDलजी़ज पकवानों की खूशबू सेमहका एसजीआरआरयू का कैंपस

लजी़ज पकवानों की खूशबू सेमहका एसजीआरआरयू का कैंपस

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) पटेल नगर कैंपस शनिवार को व्यंजनों की खुशबू से महकता रहा। विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स स्टडीज़ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। बीबीए पांचवे सेमेस्टर की टीम फूड फैस्ट मंे अव्वल रही। फूड फैस्ट में छात्र-छात्राओं ने इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज़, राजस्थानी, गुजराती डिश तैयार किए। पंजाबी खूशबू आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। गढ़वाली चैंसा, झंगोरे की खीर, रोटने आरसों का छात्र-छात्राआंे खूब लुत्फ उठाया। फूड फैस्ट के 22 स्टाॅलों पर स्वाद के चटोरों की धूम रही। फूड फैस्ट के आयोजक एवम् स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स स्टडीज़ के डीन डाॅ विपुल जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम उद्यमिता, आत्म निर्भरता एवम् आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और भोजन पकाने एवम् प्रस्तुतिकरण की कला में पारंगत हैं, ऐसे कार्यक्रम उन्हंे मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। डाॅ श्रेया कोटनाला, डाॅ रश्मि वर्मा ने जज की भूमिका। सर्वश्रेष्ठ व्यंजन बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ कनिका रावत, डाॅ ममता बंसल और ईशा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read