HomeUTTARAKHAND127 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), में रैली भर्ती

127 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), में रैली भर्ती

 देहरादून: 127 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल) गढ़वाल राइफल्स अपनी स्थापना के बाद से उत्तराखंड राज्य को पर्यावरण सेवा प्रदान कर रही है। 127 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स 22 से 26 अप्रैल 2024 तक देहरादून में एक भर्ती रैली आयोजित कर रही है। पूर्व सैनिक और एमओईएफ / सीसी व राज्य वन विभाग के पूर्व महिला कर्मचारियों और राज्य वन विभाग के उम्मीदवारों को स्वेच्छा से शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है। यह रैली पुरुषों और महिलाओं के लिए राष्ट्र की सेवा जारी रखने और राज्य के पर्यावरण एवम जलवायु उत्थान में योगदान देने का एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करती है। योग्य पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार जो 127 प्रादेशिक सेना बटालियन में शामिल होने के इच्छुक हैं, उन्हें 22 अप्रैल 2024 से 26 अप्रैल 2024 तक आयोजित होने वाली इस रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एमओईएफ / सीसी में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा वाली पूर्व महिला कर्मचारी और सभी पूर्व सैनिक रैली में भाग लेने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे नामांकन के लिए निर्दिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 22 अप्रैल 2024 को शाम 6 बजे स्क्रीनिंग के लिए निर्धारित स्थान पर रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। 22 और 23 अप्रैल को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परीक्षण के साथ आगे बढ़ेगी, इसके बाद 23 से 26 अप्रैल 2024 तक चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार होंगे। एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ), 82 सोल्जर (जनरल ड्यूटी), एक सोल्जर (शेफ कम्युनिटी) और एक सोल्जर (कारीगर – लकड़ी का काम करने वाला) के लिए रिक्तियों की भर्ती प्रक्रिया की जाएंगी। भूतपूर्व सैनिक सभी श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं और एमओईएफ / सीसी में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा वाली पूर्व महिला कर्मचारी जनरल ड्यूटी श्रेणी में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

127 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना ¼पर्यावरण बल½, गढ़वाल राइफल्स द्वारा उम्मीदवारों के लिए निम्न आवश्यक दस्तावेज़ साथ में लाने के लिए भी सूचित किया जाता है। भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) उम्मीदवारों को अपनी डिस्चार्ज बुक, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस (एजीआई) विस्तारित प्रमाणपत्र की मूल प्रति और 08 पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ लाना होगा। महिला उम्मीदवारों को संबंधित विभाग से अपना पेंशन ऑर्डर प्रमाणपत्र और 08 पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ के साथ 20 वर्षों तक सेवा से संबंधित प्रमाणपत्र लाना होगा।

यह रैली पुरुषों और महिलाओं के लिए एक बार फिर रक्षा बलों में योगदान देने और राज्य और राष्ट्र की सेवा करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read