HomeUTTARAKHANDDM सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया

DM सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया

देहरादून:जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 118 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमेें अधिकत्तर शिकायत, भूमि संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त, भूमि सीमांकन, अवैध अतिक्रमण,आपसी विवाद, भरणपोषण, जल संस्थान, विद्युत, एमडीडीए, शिक्षा, लोनिवि, नगर निगम,एमडीडीए आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। विकास नगर क्षेत्रानर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि बिना अनुमति लिए, बाहरी व्यक्ति को विक्रय किए जाने की शिकायत प्राप्त हुईं, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर नगर को पत्रावाली प्रस्तुत करने तथा छरबा में सरकारी भूमि पर खुट्टी लगाकर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को मौका मुआवना करने के निर्देश दिए।

वहीं तहसील ऋषिकेश के गडुल में परिजनों द्वारा भूमि कब्जा करने, तथा मारपीट किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को कार्यवाही के निर्देश दिए। राजपुर रोड पर कई स्थानों में डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की संभावना बने रहने की शिकायत पर लोनिवि को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार राजपुर रोड में जल संस्थान की लाईन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जल संस्थान को पेयजल लाईन ठीक करने के निर्देश दिए। पल्टन बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। देहराखास बस्ती में नदी पर अतिक्रमण करते हुए नदी का संकरा किये जाने की शिकायत पर तहसीलदार सदर, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। नकरोंदा में एसटीपी प्लांट की भूमि के समीप नाले को पाटकर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका मुआवना कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read