HomeUTTARAKHANDPM मोदी की रैली को लेकर पुलिस ने कसी कमर,जमीन से लेकर...

PM मोदी की रैली को लेकर पुलिस ने कसी कमर,जमीन से लेकर आसमान टाइट सिक्योरिटी

देहरादून: 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ऋषिकेश में पीएम मोद की रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किये हैं। इसे लेकर आज पुलिस बलों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान बताया गया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा।

11 अप्रैल को आईडीपीएल ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा में नियुक्त किये गये सभी पुलिस बल की आज अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था और अधिकारियो द्वारा ऋषिकेश (श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय) में ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा में सभी अधिकारी और कर्मचारी को सजग और सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक (L/O) ने निर्देशित किया है की कार्यक्रम स्थल में आम जनता के प्रवेश और निकासी के लिए बनाये गये प्वांइटों पर HHMD और DFMD की सहायता से प्रत्येक व्यक्ति को चैक करने के बाद ही निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाये। ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोड़ा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सुरक्षा की मद्देनजर से जौलीग्रान्ट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए चेकिंग की जाये। साथ ही वीवीआईपी रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आस-पास स्थिति उंचे भवनों,पानी की टंकियों आदि स्थानो की बीडीएस और डॉग स्कवॉड टीम से चेकिंग कराते हुए स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाये। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

VVIP ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल: पुलिस अधीक्षक- 8,अपर पुलिस अधीक्षक- 13, क्षेत्राधिकारी- 15,निरीक्षक/ थानाध्यक्ष- 16,उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक- 83,महिला उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक- 17,हेड कांस्टेबल- 348,महिला कांस्टेबल- 70,कांस्टेबल- 223,पीएसी- 02 कम्पनी, 02 प्लाटून, 01 सैक्शन और एटीएस – 1 टीम।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read