HomeUTTARAKHANDसामाजिक उत्थान एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा पीएम-सूरज पोर्टल...

सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा पीएम-सूरज पोर्टल : मुख्यमंत्री

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को पी.एम. सूरज पोर्टल प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों (सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों) को पीपीई किट प्रदान की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के अंतिम छोर में खड़े हुए लोगों तक विकास की धारा पहुंचने, उनके उत्थान में पीएम-सूरज पोर्टल सहायता करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से हमारे राज्य के 490 लाभार्थियों के साथ संवाद का यह प्रयास हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पीएम-सूरज पोर्टल प्रधानमंत्री के सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण को संदर्भित करता है, इस पोर्टल के माध्यम से समाज का उत्थान होगा एवं रोजगार से जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा, तथा सामाजिक रूप से लाभ से वंचित वर्गों को ऋण सहायता, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सहायता प्रदान करेगा, इससे समाज में वंचित, दलित, शोषित, पिछड़े और सफाई कर्मी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ उसका लाभ पा सकें, इससे समाज में सहयोग और सहभागिता बढ़ने के साथ ही समानता और न्याय की भावना भी स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले 10 सालों में वंचित वर्गों, गरीबों, दलितों, समाज के अंतिम छोर में जो खड़े व्यक्तियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर लगातार काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इन सभी के लिए, इन सबके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई और वंचितों को वरियता दी है क्योंकि अब भारत में विकसित भारत का जो संकल्प लिया है और विकसित भारत बनने की दिशा में तीव्र गति से अब विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हमारा जो वर्ग उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है, समाज के अंतिम छोर में रहा है, उन तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, पिछड़े, आदिवासी, छोटे किसान सहित सभी वर्गों का इसमें ध्यान रखा गया है। पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ किया जाना इन सभी वर्गों के उत्थान के लिए है जिन्हें हमेशा हासिये पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि एससी, ओबीसी, सफाई कर्मचारियों को एक लाख तक का ऋण दिए जाने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने अभी सीधे डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि अभी ट्रांसफर की है, इसके साथ ही नमस्ते आयुष्मान हेल्थ कार्ड, सेफ्टी टैंक, सीवर आदि की सफाई करने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि के लिए पीपीई किट भी प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल यह दर्शाती है कि वह देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए चिंतित हैं और उनके उत्थान के लिए हमेशा कुछ न कुछ करना चाहते हैं, उनके परिवार को, उनके बच्चों को, उनके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं और इस सुविधा का जो लाभ है हर पात्र व्यक्ति को मिले, उसके लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक-एक गांव में जगह-जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अनेक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है और जो वंचित रह गए थे उन सबको भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव पहुंचकर गरीब के दरवाजे पर जाकर लाभार्थियों को सीधे-सीधे लाभान्वित करने का काम किया है। जिन्हें दशकों तक सरकार की तरफ से कोई सभी सुविधा नहीं मिली थी उन सभी के जीवन का बदलने का यह सफल प्रयास रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ही तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बाबा साहब के प्रेम, सम्मान, समानता के विचारों को आत्मसात करते हुए उसी भावना से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इस मूल मंत्र को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। हमें भी इस मंत्र को आत्मसात करते हुए शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े हैं उनके कल्याण के लिए इस अवसर पर संकल्प लेना होगा कि हम सब उनके उत्थान एवं कल्याण के लिए काम करेंगे। उनकी प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे और जिनको भी सहायता की आवश्यकता है उन तक हर स्तर से हम सहायता पहुंचाने का काम करेंगे, तभी हम विकसित भारत के संकल्प को साकार कर पाएंगे और उत्तराखंड को भी देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में हम आगे बढ़ पाएंगे।

इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ प्रतीक जैन, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, एमएनए वरूण चौधरी, दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित जनसमूह उपस्थित था।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read