HomeUTTARAKHANDPM मोदी कल पहुंचेंगे रुद्रपुर, करेंगे जनसभा को संबोधित, ट्रैफिक प्लान देखकर...

PM मोदी कल पहुंचेंगे रुद्रपुर, करेंगे जनसभा को संबोधित, ट्रैफिक प्लान देखकर घर से निकलें

 रुद्रपुर: पीएम (PM) नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर जिला पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया है। दो अप्रैल की सुबह पांच बजे से अग्रिम आदेशों तक जिले के बॉर्डर पर भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।पुलिस के अनुसार एसएच हॉस्पिटल (सितारगंज), पुलभट्टा (पुलभट्टा), दरऊ चौक (किच्छा), लालपुर (किच्छा), बगवाड़ा मंडी कीरतपुर मोड ( रुद्रपुर), रामपुर बॉर्डर (कोतवाली रुद्रपुर), जाफरपुर मोड़ (दिनेशपुर), महतोष मोड़, मोतियापुर मोड़ (गदरपुर), स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहैनी (बाजपुर) लोहियापुल, पेंगा (आईटीआई), प्रतापपुर चौकी (काशीपुर) सूर्या बॉर्डर (कुण्डा), धर्मपुर बॉर्डर, नादेही बॉर्डर (जसपुर) से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार के रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर आगमन पर यातायात व्यवस्था / डायवर्जन प्लान दिनांक 02.04.2024*

* प्रधानमन्त्री भारत सरकार के दिनांक 02.04.2024 को रुद्रपुर आगमन पर शहर क्षेत्रान्तर्गत यातायात /पार्किंग/डायवर्जन प्लान प्रातः 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्न प्रकार प्रभावी रहेगा।*

रुद्रपुर में यह रहेगा रूट डायवर्जन

  • रुद्रपुर के डीडी चौक से किच्छा बाई पास होते हुए तीनपानी तक समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • तीनपानी से जनसभा के लिए आने वाले वाहन (बस) पार्किंग स्थल तक आ सकेंगे।
  • जेपीएस चौराहा से गंगापुर मोड़ तक पूरी तरह जीरो जोन रहेगा।
  • नैनीताल, अल्मोड़ा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले वाहन (बस) डीडीचौक तक आएंगे व कार्यकर्ताओं को उतार कर वापस मेट्रोपोलिस तिराहा से विकास भवन होते हुए मंडी पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
  •  नैनीताल, अल्मोड़ा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले छोटे वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था नैनीताल रोड किनारे सिंचाई विभाग एवं न्यू ट्रैफिक पुलिस लाइन के ग्राउंड में रहेगी।
  • काशीपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों (बसों) के लिए पार्किंग व्यवस्था गांधी पार्क ग्राउंड में रहेगी। उक्त पार्किंग के भर जाने के बाद आदित्य नाथ झॉ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
  • काशीपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गांधी पार्क ग्राउंड के बाहर खाली जगह पर की जाएगी।
  •  किच्छा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों (बसों) को एफसीआई के पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा। यह पार्किंग के भर जाने के बाद वाहनों को एफएसएल के पास नगर निगम के खाली ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
  • किच्छा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले छोटे वाहनों को ऑचल दुग्ध डेरी के पास खाली यार्ड में पार्क किया जाएगा।
  • तीन पानी से इन्द्रा चौक होते हुए गाबा चौक, गाबा चौक से डीडी चौक, डीडी चौक से सिडकुल चौक तक ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read