HomeUTTARAKHANDउत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश

उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश

नई दिल्ली/देहरादून: चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है। लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग एक्शन के मोड में आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी कर दिये है।

जिन राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा गृह सचिवों को हटाने के आदेश किये गये है उनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है। उत्तराखण्ड में गृह सचिव की जिम्मेदारी शैलेश बगौली निभा रही थी। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस डीजीपी को भी हटाने के आदेश दिए गये है। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा बीते शनिवार को देश भर में 2024 के लोकसभा चुनावों का बिगुल बजा दिया गया है। इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में करीब ढाई माह तक चलने वाले इस चुनावी महापर्व की शुरूआत हो चुकी है।

यह भी पढ़े: 24 घंटे में 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read