HomeUTTARAKHANDऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी का संचालक दिल्ली से गिरफ्तार

ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी का संचालक दिल्ली से गिरफ्तार

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी के संचालक को देहरादून पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल चैकिंग के दौरान चारधाम यात्रा पर हैदराबाद से आये 11 सदस्यीय दल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी मिला था। दल से पूछताछ के बाद दिल्ली की ट्रवेल एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ट्रेवल एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची थी जहां ट्रैवल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल क्खांड गांव में बनाये गये रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर का एसएसपी देहरादून ने जब निरीक्षण किया तो चारधाम यात्रा पर आये यात्रियों के एक दल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी निकला। यह दल हैदराबाद से चारधाम यात्रा पर आया था जिनमें कुल 11 सदस्य थे। दल की सदस्यों ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए उन्होंने कुल 11 लोगों का legend India holidays, address 823 jaina tower 2 district centre, Janakpuri Delhi से ऑनलाइन पैकेज बुक किया थाजिसके लिए उन्होंने कंपनी के कर्मचारी कुमकुम वर्मा और डायरेक्टर ऋषि राज से फोन पर बातचीत की थी।

ट्रैवल एजेंसी के लोगों ने उनके 11 सदस्यीय दल का चारधाम यात्रा के लिये रजिस्ट्रेशन और ठहरने आदि की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था और उसके एवज में उनसे 02 लाख 33 हजार रूपये लिये थे और बताया था कि चारधाम यात्रा के लिये उन सभी का दिनांक 25 मई 2024 से 30 मई 2024 के बीच का रजिस्ट्रेशन वे कराएंगे।

जिसके बाद उन्हें कुमकुम वर्मा ने व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की पीडीएफ भेजी थी, जिसे लेकर वे सभी चारधाम यात्रा के लिये ऋषिकेश आये थे। लेकिन यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने पर उनके रजिस्ट्रेशन की वास्तविक दिनांक 01-06-2024 से 10-06-2024 के बीच होनी पायी गई। यात्रियों के साथ हुई धोखधडी के सम्बंध में एसएसपी देहरादून ने तत्काल उस ट्रैवल एजेंसी संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिया और जिस पर दल की सदस्य मुक्कावली साई भ्रमर मधुरिया, निवासी श्रीनिवासा नगर बैंक कॉलोनी, विजयवाडा आंध्र प्रदेश ने धोखाधडी के सम्बंध में एफआईआर दर्ज करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादूनने लोगों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिएऔर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी legend India holidays को ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन कर धनराशि ठगी करने के मामले में जनकपुरी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read