HomeUTTARAKHAND78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय...

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ध्वजारोहण किया

देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में पौधारोपण किया तथा स्कूली बच्चों को पौधे वितरित किए।

ध्वजारोहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि यह हम सबके लिए अत्यन्त हर्ष का अवसर है कि भारत ने एक स्वतंत्र देश के रूप में 77 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। जहां आज पूरी दुनिया के विभिन्न देशों में युद्ध, अशान्ति व क्रान्ति जैसी घटनाएं घट रही हैं, वहीं हमारे देश में पिछले 77 वर्षों में एक मजबूत लोकतंत्र व शान्तिपूर्ण व्यवस्था की स्थापना हुई है। सबको समान अधिकार देने वाले संविधान के अर्न्तगत रहने वाले हम भारतीय सौभाग्यशाली हैं। हमें अपनी स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए। आज भी हमारे समक्ष निर्धनता, लैगिंक असमानता जैसी बहुत सी चुनौतियां हैं, जिनका हमें सफलतापूर्वक सामना करना है।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखण्ड को नीति आयोग द्वारा प्रथम स्थान दिया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह हम सबकी उपलब्धि है। हम सबकों मिलकर इस प्रथम स्थान को बरकरार रखना है। हमें एक टीम के रूप में करते हुए उत्तराखण्ड को नम्बर एक राज्य बनाने का संकल्प लेना है। सचिवालय में ध्वजारोहण के अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी व अन्य नागरिक मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read