देहरादून: सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एंटी -‘रैगिंग डे मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम ओयाजित किए गए। गौरतलब है कि हर वर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय एंटी -‘रैगिंग डे व 12 अगस्त से 18 अगस्त तक राष्ट्रीय एंटी -‘रैगिंग सप्ताह मनाया जाता है। एस.जी.आर.आर . विश्वविद्यालय के एंटी -‘रैगिंग सैल के चैयरमैन प्रो. डाॅ. अरूण कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय एंटी -‘रैगिंग डे के उपलक्ष्य में एस.जी.आर.आर . विश्वविद्यालय के पटेल नगर व पथरी बाग कैम्पसो व स्कूल आॅफ मैडिकल एंड हैल्थ साइसेंज के सभागारो मे कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर यू.जी.सी. की वेबसाइट व यूटयूब पर एंटी-रैगिंग पर आधारित लघु फिल्में व वृत चित्र छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को रैगिंग के दुष्प्रभावों व इस संबंध में यू.जी.सी. की गाईडलाइन को समझाया गया। छात्र-छात्रओं को बताया गया की रैगिंग के गंभीर आपराधिक कृत्य है जिसे रोकने हेतु माननीय उच्चतम न्यायलय ने सभी उच्च शिक्षण सस्थानों को निर्देश जारी किये है।
एसजीआरआरयू में राष्ट्रीय एंटी -‘रैगिंग डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयेजन
3
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


