HomeUTTARAKHANDऋषिकेश में मोदी ने कहा-आपको मेरा काम करना है, सबसे बोलना, आपको...

ऋषिकेश में मोदी ने कहा-आपको मेरा काम करना है, सबसे बोलना, आपको राम-राम कहा है

देहरादून: ऋषिकेश में गुरुवार को चुनावी जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने पूछा कि आप सब चुनाव का काम तो करोगे ही करोगे, मेरा काम भी करोगे ? चुनाव वाला काम नहीं है पर्सनल है, ये मोदी का काम है करोगे ? तब हां की आवाज आई। आप सबसे बोलना, आपको राम-राम कहा है। मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारे यहां देवताओं का महिमा होता है। अभी नवरात्रि पर्व चल रहा है। रामनवमी भी आने वाली है। गांव-गांव जा करके सभी देवताओं के सामने मेरी तरफ से माथा नवाकर प्रणाम करना है।

दूसरा काम है घर-घर जाना और हर घर जा करके सभी बड़े-बुजुर्गों से कहना है कि मोदी जी ऋषिकेश आए थे और आपको प्रणाम भेजा है, राम-राम कहा है। मेरा प्रणाम और राम-राम पहुंचाओगे। इस पर मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू कर सभी ने हुंकार भरी कि सब घर-घर जाएंगे, मोदी का राम-राम पहुचाएंगे। गर्मी कितनी भी हो मतदान कराएंगे, हर बूथ को जीतेंगे। भारत माता की जय के साथ संबोधन समाप्त हुआ। मोदी-मोदी के नारे से पूरा पंडाल गूंज उठा।

परिजन के साथ पुरानी यादें भी ताजा कर लेता हूं-

मोदी (PM Modi) ने कहा, आप चारधाम के द्वार ऋषिकेश में उत्साह के साथ आशीर्वाद देने आए हैं, मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं उत्तराखंड आता हूं तो आपसे आशीर्वाद मांगने के साथ आप सभी परिवारजन के साथ पुरानी यादें भी ताजा कर लेता हूं। कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां भी लोग कह रहे हैं, फिर एक बार मोदी सरकार।

आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बदरी नाथ के चरणों में हूं। उत्तराखंड देवभूमि है। देवताओं का आह्वान करने की परंपरा है। इससे ऊर्जा मिलती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read