HomeUTTARAKHANDलंबित भर्तियों को लेकर लोकसेवा आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

लंबित भर्तियों को लेकर लोकसेवा आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार: लंबे समय से कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और वन आरक्षी वेटिंग के परिणाम में हो रही देरी को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा सचिव से मुलाकात की। पार्टी के पदाधिकारियों ने लंबित समस्याओं की ओर उनका ध्यान खींचा और समयबद्ध निस्तारण के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। आयोग के सचिव गिरधर सिंह रावत ने जून माह तक सभी लंबित कार्रवाई पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के हरिद्वार जनपद प्रभारी आशीष उनियाल ने कहा कि कनिष्ट अभियंता की भर्ती परीक्षा आयोग द्वारा 2021 में करायी गयी थी, जिसको 2023 में निरस्त कर दिया गया था लेकिन 2023 में फिर से आयोग द्वारा कनिष्ट अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया की गई, जिसका आज तक रिजल्ट नहीं आया। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस पर आयोग के सचिव ने उनको जून तक रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया सचिव ने कहा कि शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के कारण देर हुई है।

सुमित थपलियाल ने वन आरक्षी भर्ती परीक्षा की वेटिंग लिस्ट जारी न होने पर आक्रोश जाहिर किया। इस पर आयोग की ओर से जून तक लिस्ट जारी करने का आश्वासन दिया गया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पुलिस भर्ती परीक्षा की वेटिंग लिस्ट निकल जाने की भी मांग की और कहा कि एक ओर लंबे समय से पुलिस की भर्तियां नहीं निकली हैं, वहीं दूसरा इसमें वेटिंग ना होने से कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो जाएंगे और पुलिस सेवा में जाने का उनका सपना अधूरा रह जाएगा। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने इस संबंध में विभिन्न विसंगतियों को दूर करके यथाशीघ्र वेटिंग निकाले जाने का अनुरोध किया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर बेरोजगार छात्रों की समस्त मांगों पर आयोग ने समयबद्ध कार्रवाई नहीं की तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसमें समस्त जवाबदारी आयोग, सरकार शासन एवं प्रशासन की रहेगी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read