HomeUTTARAKHANDमहिला से 13 लाख रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार

महिला से 13 लाख रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने एक फर्जी कंपनी के कर्मचारी बनकर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर किए जा रहे स्कैम का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक सदस्य को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर पूरे देश में ठगी कर रहे थे। इसी क्रम में देहरादून निवासी एक महिला के साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 13 लाख से अधिक रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
देहरादून निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि 15 दिसंबर 2023 को इंस्टाग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से टास्क पूरा करने के बदले ऑनलाइन नौकरी के ऑफर की जानकारी के लिए क्लिक किया, तो गूगल में साइट का एक लिंक आया।

आगे बढ़ने के लिए दोबारा क्लिक करने पर पीड़िता के व्हाटस्अप नंबर पर एक मैसेज आया। जिनमें आरोपियों द्वारा ऑनलाइन नौकरी का ऑफर देते हुए अलग-अलग टास्क पूरे करने के बदले लाभ कमाने की बात की गई और पीड़िता के व्हाट्सअप नंबर पर एक लिंक भेजा गया। लिंक को खोलकर वीडियो को लाइक करके स्क्रीन शॉट लेकर वापस भेजने की बात कही गई। साथ ही बताया गया कि आपको एक वीडियो को लाइक करने के 150 रुपये मिलेंगे. इसके लिए पीड़िता द्वारा उन्हें अपने पति का बैंक खाता दे दिया गया। इस पर पीड़िता द्वारा वीडियो को लाइक कर स्क्रीन शॉट भेजने के बदले में 450 रुपये पहला अमाउंट प्राप्त किए गए।  आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि के माध्यम से ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी के लिए गूगल पर फर्जी लुभावने विज्ञापन और लिंक डाले जाते हैं।

जिस पर इनके झांसे में आए पीड़ितों द्वारा लिंक पर क्लिक करते ही इन साइबर अपराधियों द्वारा तुरंत संबंधित से व्हाटसएप य मैसेज के माध्यम से संपर्क किया जाता है और उन्हें विश्वास में लेकर टेलीग्राम ग्रुप आदि से जोड़कर पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर लुभाव देकर लिंक के माध्यम से वीडियो लाइक करने के टास्क देकर लाभ के लिए उनसे बैंक खाते की जानकारी प्राप्त की जाती है और उनके खाते में शुरूआत में कुछ लाभ दिया जाता है। जिससे पीड़ित दोबारा इनके झांसे में आ जाते हैं और फिर आरोपियों द्वारा फोन-पे एप डाउनलोड कराकर इनके बैंक खातों की अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त कर पीड़ितों की धनराशि हड़प लेते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read