HomeUTTARAKHANDमतदान में गर्भवती महिलाओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित

मतदान में गर्भवती महिलाओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित

  • डोली सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
  • 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को भी मिलेगी डोली सुविधा

देहरादून: प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। प्रदेश निर्वाचन विभाग इस बार चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनजागरूकता के साथ ही विशेष अभियान भी चला रहा है। इसके तहत प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग और गभर्वती महिला मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए डोली की व्यवस्था करने के आदेश दिये हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई बैठक के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदेय स्थल तक लाने के लिए डोली की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिये गये हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को कहा है कि वह डोली सुविधा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए डोली की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read