HomeUTTARAKHANDजीत की नई गाथा देवभूमि में लिखेगी मोदी-धामी की जोड़ी

जीत की नई गाथा देवभूमि में लिखेगी मोदी-धामी की जोड़ी

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) लोकसभा चुनाव में पांच के साथ 400 प्लस के लक्ष्य को साकार करने के लिए उत्तराखंड में चुनावी अभियान को और धार देंगे। मोदी-धामी की जोड़ी इस बार भी देवभूमि में जीत की नई गाथा लिखेगी। इसी मुहिम के तहत धामी एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाओं में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

उत्तराखंड राजनीतिक परिदृश्य में भले ही लोकसभा में मामूली भागीदारी निभाता हो, लेकिन देशभर में यहां से जाने वाला संदेश बड़ा असरदार होता है। पिछले दो लोकसभा में केन्द्र में इसके परिणाम भी देखने को मिले हैं। अब तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनावी समर शुरू हो गया है। ऐसे में देवभूमि से इस बार भी बड़ा संदेश देने की तैयारी है।

देवभूमि की पांचों लोकसभा सीट पर मोदी-धामी का एक्स फैक्टर चुनावी समर में नई गाथा लिखने जा रहा है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की तीन लोकसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रमों में मौजूदगी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। आगामी दिनों में भी मुख्यमंत्री धामी अब न केवल मुख्यमंत्री धामी की ताबड़तोड़ सभाएं होंगी, बल्कि पिछली जीत के मार्जन को तोड़ते हुए नए लक्ष्य को फतह करने की व्यापक योजना है।

खासकर युवा मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में चंपावत, बागेश्वर उप चुनाव, हरिद्वार में पंचायत चुनाव समेत कई बड़े उदाहरण हैं, जो लोकसभा 2024 की जीत की गाथा लिख चुके हैं। धामी सरकार के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के साथ एक्स फैक्टर से साफ है कि यह चुनाव पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर जीत की नई इबारत लिखेंगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  मंगलवार को टिहरी लोकसभा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन के रोड शो, दोपहर को पौड़ी गढ़वाल के उम्मीदवार अनिल बलूनी के नामांकन कार्यक्रम की जनसभा में और नैनीताल लोकसभा में कई कार्यक्रमों में शिरकत कर संदेश दिया है। आज (गुरुवार) को भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read