HomeUTTARAKHANDश्री केदारनाथ यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक निरंतर हो रही...

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक निरंतर हो रही है साफ-सफाई व्यवस्था

रुद्रप्रयाग: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध हो, इसके दृष्टिगत जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत निरंतर बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था पर्यावरण मित्रों द्वारा की जा रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध हो, इसके लिए नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण मित्रों द्वारा केदारनाथ धाम में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है।

इसके साथ ही आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं जो भी कूड़ा-कचरा उनके द्वारा किया जा रहा है उसको डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जो भी दुकानदार एवं यात्री द्वारा गंदगी करते हुए पकडा जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सोबन सिंह कठैत ने अवगत कराया है कि जिला पंचायत के पर्यावरण मित्रों द्वारा जिला पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि आज पर्यावरण मित्रों द्वारा जवाड़ी बाइपास से लेकर भटवाड़ीसैण तक सफाई व्यवस्था कराई गई तथा सफाई के दौरान एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया जा रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read