HomeUTTARAKHANDDM सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर...

DM सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से वार्ता की तथा यात्रियों को पंजीकरण काउंटर खुलने तक प्रशासन द्वारा की गई ठहरने की व्यवस्था हेतु बनाए गए स्थल पर जाने को अनुरोध किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो यात्री पहले ट्रांजिट कैंप पंहुचे हैं, रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलने पर उनका पहले रजिस्ट्रेशन किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत सुविधाएं यथा, पेयजल, भोजन, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। इसके अतरिक्त ट्रांजिट कैंप में निशुल्क सहित सशुल्क भोजन व्यवस्था भी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से की गई है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने हेतु निशुल्क व्यवस्था बनाई गई है।

जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में डोरमेट्री का निरीक्षण किया इस दौरान एक महिला यात्री की तबियत खराब होने पर जाना हाल चिकित्सकों को डोरमेट्री में बुलाकर महिला का तत्काल उपचार के दिए निर्देश। चिकित्सकों ने महिला की स्वास्थ्य जांच की। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था देखी नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शौचालयों में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने की शिकायत पर यात्री बनकर शौचालय पंहूची, जिलाधिकारी सुलभ शौचालय, ऑपरेटिंग की शिकायत पर मारा छापा।*इस दौरान ओवर रेटिंग नही पाई गई ।

उन्होंने उपस्थित कार्मिकों को साफ सफाई व्यवस्था एवं यात्रियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि ओवररेटिंग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

नेपाल से यात्रियों के धर्मशाला में रुकने की व्यवस्था करने के निर्देश अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल को दिए।
ऋषिकेश में निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विराल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी सहित पुलिस के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read