HomeUTTARAKHANDDM ने स्ट्रांगरूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

DM ने स्ट्रांगरूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

देहरादून: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार समुचित तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम, निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अधिकारियों को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बेरिकेटिंग, टैन्ट, सीटिंग व्यवस्था वाहन पार्किंग अधिकारी समुचित व्यवस्थाओं से समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सामग्री वितरण स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि समस्त  मूलभूत सुविधा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप  स्थापित की जाएं।

जिलाधिकारीव जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्ट्रांगरूम एवं स्ट्रांगरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे से 24×7 निगरानी बनाए रखी जाए तथा फूटेज को संग्रहित की जाएं।  स्ट्रांगरूम परिसर के बाहर 24×7 सुरक्षा व्यवस्था हेतु सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदरध्सहयक रिटर्निंग अधिकारी रायपुर हर गिरि गोस्वामी, नगर आयुक्त ऋषिकेशध्सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलन्द्र नेगी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी ऋषिकेश कुमकुम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी सहित  सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read