HomeUTTARAKHANDDM ने ग्रामीणों को दिया था तत्काल कार्रवाई का आश्वासन, और कर...

DM ने ग्रामीणों को दिया था तत्काल कार्रवाई का आश्वासन, और कर दिया त्वरित एक्शन

  • मिसराज पट्टी के मजरा बटोली के आपदाग्रस्त परिवारों के विस्थापन के अनुरोध पर डीएम ने गठित की समिति
  • विगत दिवस भाऊवाला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में आपदा पीड़ित परिवारों ने विस्थापन की मांग को लेकर डीएम को सुनाई अपनी व्यवस्था।
  • गठित टीम मजरा बटोली का सर्वे कर, डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट।
  • आपदा प्रभावित परिवारों में जगी सुरक्षा की उम्मीद।

देहरादून दिनांक 03 अक्टूबर 2024, (जि.सू का), जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 20 सितंबर को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने डीएम को सुनाई थी अपनी व्यथा। ग्रामीणों ने बताया वे आपदाग्रस्त क्षेत्र की विस्थापन की मांग को लेकर वर्षों से दर-दर भटक रहें किंतु किसी ने भी संज्ञान नही लिया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को त्वरित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए अधिकारियों से उक्त ग्राम क्षेत्र की वस्तुस्थिति जानी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समिति का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनपद देहरादून की तहसील विकासनगर के ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली में आयी आपदा से भू-धंसाव होने के परिणाम स्वरूप मजरा बटोली का मार्ग पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने के उपरान्त रास्ता बनना संभव नहीं है के सम्बन्ध में सम्बन्धित क्षेत्रवासियों द्वारा प्रार्थना पत्र प्रेषित करते हुए उन्हें विस्थापित किये जाने का अनुरोध किया गया था। जिलाधिकारी के आश्वासन एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर ग्रामीणों विस्थापन की उम्मीद जग गई है। जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून की तहसील विकासनगर के ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली में उत्तराखण्ड सरकार के शासनादेश पुनर्वास नीति /2007, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास शासनादेश 2021 में दिए गए प्राविधानों के अनुसार एसडीएम विकास नगर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। समिति में उप जिलाधिकारी, विकासनगर, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०, प्रान्तीय खण्ड, देहरादून, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून, सहायक भू-वैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, देहरादून शामिल है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उपरोक्त गठित समिति ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली, तहसील विकासनगर का संयुक्त निरीक्षण/ विस्तृत जॉच कर सुस्पष्ट रिपोर्ट मंतव्य सहित तत्काल प्रस्तुत करेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read