HomeUTTARAKHANDDM एवं SSP ने हरिद्वार रोड (हाईवे) पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र...

DM एवं SSP ने हरिद्वार रोड (हाईवे) पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड (हाईवे) पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज गबर्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यवस्थित यात्रा व्यवस्था हेतु जो यात्री आ रहे हैं, उनकी पंजीकरण की जांच की जा रही है, तथा बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है। प्रभावी यात्रा व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी देहरादून ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से यात्रियाें के पंजीकरण की जांच पंचकुली, एवं नारसन बॉर्डर पर कराने का अनुरोध किया ताकि बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को वहीं पर रोका जा सके, जिससे हरिद्वार, ऋषिकेश पर अनावश्यक दबाव न पड़े। जिलाधिकारी ने तीन पानी विद्युत, पेयजल , शौचालय, टेंट आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आईडीपीएल का निरीक्षण करते हुए चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों के ठहरने हेतु व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों के वाहनों को पंजीकरण जांच उपरांत भेजा जा सके। उन्होंने आईडीपीएल में विद्युत,पेयजल, शौचालय आदि सभी मूलभूत सुविधाएं बनाई जाएं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read