HomeUTTARAKHANDउत्तरकाशी से विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह...

उत्तरकाशी से विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात

देहरादून: उत्तरकाशी से विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रभारी व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मंडल अध्यक्षों को संगठन के पर्व सदस्यता अभियान को तेज करने का आवाहन किया।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ अग्रवाल से मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा ने बताया कि जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान को तेजी से चलाया जाए। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सरकार की योजनाओं को दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचाएं। इस दौरान संघटनात्मक विषयों को लेकर भी वार्ता हुई।

इस दौरान जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह चौहान, मंडल सांकरी के अध्यक्ष दर्शन सिंह, मोरी के ईश्वन पंवार, पुरोला के जगमोहन पवार, नौगांव के संदीप असवाला, बनीगाड के दिनेश नौटियाल, कालिंदी के जयप्रकाश रावत, बड़कोट की मीनाक्षी रौटा, ब्रह्मखाल के मनोज सिलवाल, चिन्यालीसौड़ नगर के चैन सिंह महर, चिन्यालीसौड़ ग्रामीण के सौवेंद्र बिष्ट, भटवाड़ी के जितेंद्र सिंह राणा, भागीरथी के चंदन सिंह राणा, उत्तरकाशी नगर के राजीव बहुगुणा, डूंडा के विक्रम पवार, गाजणा के विनोद पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read