spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDCM योगी की मां की बिगड़ी तबीयत, ऋषिकेश के एम्स में भर्ती

CM योगी की मां की बिगड़ी तबीयत, ऋषिकेश के एम्स में भर्ती

fok-media-samman-samaroh

ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मां को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वाली दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मां सावित्री देवी 85 साल की हैं। उनको मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एम्स प्रशासन ने कहा कि अधिक उम्र के चलते होने वाली समस्याओं का रूटीन चेकअप होना है। इसी को लेकर सावित्री देवी यहां पहुंची हैं।

मंगलवार को विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)की मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य की जांच की। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular