HomeUTTARAKHANDकांग्रेस के घोषणा पत्र पर सीएम धामी बोले- यह मुस्लिम लीग का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सीएम धामी बोले- यह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्रवाद से ज्यादा तुष्टिकरण और वोट बैंक को प्राथमिकता देती आई है। हाल ही में जारी कांग्रेस की घोषणा पत्र को देखकर लगता है कि यह कांग्रेस का नहीं अपितु मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है।

बागेश्वर के दुगनाकुरी में सोमवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने रणसिंघा बजाकर विजय की हुंकार भरी और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ कांग्रेस की नाकामियों को उजागर किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा को विजयी बनाने के लिए जनसमर्थन मांगा।

‘अबकी बार 400 पार’ देवभूमि का जन-जन करेगा साकार-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए इस बार उत्तराखंड से उन्हें एक तरफा समर्थन देना है। लोकसभा चुनाव में मोदी के ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे को पूरा करने में देवभूमि का एक-एक व्यक्ति अपना योगदान देगा।

10 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर-

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, तीन तलाक का खात्मा किया गया और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया।

अब देश की सेना को खुली छूट, परमिशन की जरूरत नहीं, दुश्मन को गोली का जवाब गोले से-

कांग्रेस पार्टी ने देश के अंदर 60 वर्षों तक राज किया, लेकिन देश के सैनिकों को आवश्यक सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई। आज देश की सेना को खुली छूट है कि अगर कोई दुश्मन गड़बड़ी करता है तो उसे जवाब देने के लिए किसी की परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। अब सेना गोली का जवाब गोले से देती है।

पहले हक मारने का काम करते थे नकल माफिया-

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read