HomeUTTARAKHANDरुद्रपुर पहुंचे CM धामी पीएम मोदी के चुनावी दौरे से पहले जनसभा...

रुद्रपुर पहुंचे CM धामी पीएम मोदी के चुनावी दौरे से पहले जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

रुद्रपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो अप्रैल को चुनावी हुकार भरने के लिए रुद्रपुर पहुंच रहे है। रुद्रपुर के रामलीला मैदान में पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता बीते दो दिनों से तैयारियों में जुटे हुए है। वहीं, आज एक अप्रैल शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और समीक्षा की।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी अपनी चुनावी रैली की शुरुआत उत्तराखंड से करेंगे, यह उत्तराखंड का सौभाग्य है। यह उनके और उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है। उत्तराखंड के लोग ने हमेशा पीएम मोदी का स्वागत किया है। उत्तराखंड भी पीएम मोदी के दिल में बसता है। इससे पहले सीएम धामी अल्मोड़ा भी गए थे, जहां उन्होंने देघाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अजय टम्टा के लिए प्रचार किया।

बता दें कि पीएम मोदी की जनसभा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता बीते दो दिनों से तैयारियों में लगे हुए है। वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा के लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी पूरी मुस्तैदी के तैनात दिख रहा है। पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं रैली में आने वाली भीड़ को देखते हुए रुद्रपुर में रूट भी डायवर्ट किया गया है। ताकी रैली के कारण आम आदमी को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़े।

बता दें कि उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिसके लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों ने उत्तराखंड आना शुरू कर दिया है। दो अप्रैल को पीएम मोदी की चुनावी रैली के अगले दिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड पहुंचेंगे और देहरादून, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि अभीतक कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक का कोई कार्यक्रम नहीं आया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read