Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDसीएम धामी ने सोमेश्वर में उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की...

सीएम धामी ने सोमेश्वर में उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा व रोड-शो

fok-media-samman-samaroh

सोमेश्वर/अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को लोकसभा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सोमेश्वर विधानसभा में विशाल रोड शो और विशाल जनसभा को संबोधित किया।

रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही।सीएम पुष्कर सिंह धामी रोड शो के बाद रामलीला मैदान पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में भारत का डंका बजा है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश हित में अनेक बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के भारत 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना पूरी हो जाएगी।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। कहा कि देश में तीन तलाक प्रथा खत्म हुई है। साथ ही देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो पाया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन की रफ्तार से विकास काम हो रहे हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि जनसभा में भारी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अजय टम्टा प्रचंड बहुमत से जीतने जा रहे हैं और निश्चित ही देवभूमि की पांचों सीटों में पुनः कमल खिलने जा रहा है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular