HomeUTTARAKHANDCM धामी ने चकराता में किया चुनावी जनसभा को संबोधित, BJP प्रत्याशी...

CM धामी ने चकराता में किया चुनावी जनसभा को संबोधित, BJP प्रत्याशी के लिए मांगा ‘जीत’ का आशीर्वाद

विकासनगर: चकराता विधानसभा के सहिया मंडी मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने मंच से उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट से भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया।इससे पूर्व उन्होंने वीर नंतराम नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकराता विधानसभा के सहिया मंडी परिसर में माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटों समेत पूरे देश में भाजपा प्रचंड मतों से जीतेगी।नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता आतुर है। प्रधानमंत्री ने आमजन मानस के लिए कई योजनाएं बनाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार और परिवारवाद वाली पार्टी करार दिया है। इस दौरान धामी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक से लेकर धारा 370 यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मुद्दों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र में चकराता टाउनशिप के लिए धन स्वीकृत हो चुका है।जमुना तीर्थ के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार ने देश का सबसे मजबूत नकल विरोधी कानून बनाया। समान नागरिक संहिता के साथ दंगा विरोधी कानून भी बनाया। लैंड जिहाद पर भी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि प्रदेश में 500 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी. देश में 400 पार का लक्ष्य पूरा कर फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है.

लंबगांव में चुनावी जनसभा: वहीं, इसके बाद सीएम धामी ने टिहरी के लंबगांव इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा की. साथ ही टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की. इस दौरान सीएम धामी ने कारगिल शहीद बिजेंद्र सिंह चौहान के घर जाकर शहीद के परिजनों से मुलाकात की.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read