HomeUTTARAKHAND17 सितम्बर से 02 अक्टूबर पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

17 सितम्बर से 02 अक्टूबर पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर नगर विकास विभाग आगामी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान (Swachhata Abhiyan) चलाने जा रहा है। राष्ट्र को स्वच्छता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 155वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत समस्त नगरीय निकायों में 155 घंटे का नॉन-स्टॉप सफाई अभियान चलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। 15 दिवसीय यह अभियान दैनिक आधार पर थीम आधारित आईईसी गतिविधियों के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

नगर विकास विभाग को मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए है कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ (Swachh) रखा जाए। इस बार स्वच्छता ही सेवा वर्ष-2024 अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ है। स्वच्छता की भागीदारी के अंतर्गत मंत्रिगण, जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगणों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं व स्कूल कॉलेजों द्वारा विभिन्न स्थलों पर श्रमदान करते हुए साफ-सफाई का आयोजन किया जाएगा। युवाओं की भागीदारी एवं स्वच्छता की जागरूकता के लिए विभिन्न आईईसी कार्यक्रम कराए जाएंगे।

आईईसी कार्यक्रम के तहत प्लॉगरन, मैराथन, साईक्लॉथान, पौधरोपड़, जीरो वेस्ट इवेंट के साथ ही स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों द्वारा वार्डों में जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह भी बताया गया कि वर्तमान में लगभग 5000 स्वच्छ सारथी क्लब प्रदेश में स्थापित किये गये हैं। विभिन्न अभियानों के माध्यम से क्लबों की सहभागिता करायी जायेगी। स्कूल परिसरों को प्लास्टिक मुक्त, शिक्षण संस्थानों के परिसर की साफ-सफाई तथा छात्रों को स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलायी जायेगी।

संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर सार्वजनिक स्थान, सरकारी कार्यालय, बाजार, शिक्षण संस्थानों, चिड़ियाघर, गंगा टाउन-घाट, जल निकाय, पर्यटन स्थल, धार्मिक, आध्यात्मिक विरासत स्थल, सभी शौचालयों आदि में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है, जो प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ घर हेतु सर्वेक्षण में भूमिका निभाएगी व प्रत्येक वार्ड में सर्वश्रेष्ठ 3 घरों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेगी। साथ ही प्रत्येक वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया जायेगा। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा तथा उनके लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जायेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read