HomeUTTARAKHANDमुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया | इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया |

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेताओं गांधी जी एवं शास्त्री जी को याद करते हैं | राष्ट्रपिता गाँधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन मे एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है | महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। हमें सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और मानवता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकारी सेवकों द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का पालन पूरी मानवीयता एवं संवेदनशीलता से किया जाना ही उनके द्वारा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी | इस अवसर पर सचिवालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे |

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read