HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश थपलियाल को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश थपलियाल को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर बधाई दी

देहरादून: अपर सचिव मुख्यमंत्री मुकेश थपलियाल सोमवार को 39 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सचिवालय के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश थपलियाल को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मुकेश थपलियाल एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी थे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और पूर्ण क्षमता के साथ निर्वहन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपर सचिव श्री मुकेश थपलियाल की कार्यशैली की प्रशंसा की।

श्री मुकेश थपलियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 39 साल की सेवा के दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिला। नौकरी के दौरान सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का हमेशा सहयोग मिला। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले कार्मिकों का भी हमेशा सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read