HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक के अधिष्ठाता विश्वकर्मा द्वारा दिखाए गए जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर देश एवं उत्तराखण्ड की उन्नति में योगदान देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की तरक्की तभी संभव है जब उस प्रदेश के लोग जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर विकास में अहम भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अवसर पर हमें निर्माण के क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बन कर राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लेना होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read